Shram Card 5000 रुपये मिलेंगे हर महीने? जानिए पूरी सच्चाई, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
क्या ई-श्रम कार्ड से हर महीने ₹5000 मिलते हैं? सोशल मीडिया पर तेजी से इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। कई वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मजदूरों को E-Shram Card Yojana के तहत हर महीने ₹5000 दिए जाएंगे। लेकिन क्या यह दावा सच है? आइए पूरी सच्चाई, लाभ और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझते हैं।
क्या सच में E Shram Card से ₹5000 हर महीने मिलेंगे?
ई-श्रम कार्ड धारकों को केंद्र सरकार की ओर से हर महीने ₹5000 देने का कोई नियम नहीं है। ई-श्रम पोर्टल या श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से इस तरह का कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। फिलहाल ई-श्रम कार्ड के जरिए मजदूरों को कई तरह की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा लाभ मिलते हैं, लेकिन नियमित रूप से हर महीने ₹5000 देने की कोई स्कीम नहीं है।
फिर ₹5000 की खबर क्यों वायरल होती है?
कुछ राज्यों ने कोरोना महामारी, बाढ़ या आपदा के समय 1,000 से 5,000 रुपये तक मजदूरों को राहत राशि दी थी।
यही कारण है कि सोशल मीडिया पर दावा फैल रहा है कि हर महीने ₹5000 मिलेंगे, जबकि यह पूरी तरह गलत है।
E Shram Card Yojana के मुख्य लाभ क्या है
ई-श्रम कार्ड के जरिए मजदूरों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है
मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर: ₹2,00,000
आंशिक विकलांगता पर: ₹1,00,000
60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह ₹3,000 की पेंशन
कुछ राज्य सरकारें जरूरत पड़ने पर मजदूरों को ₹1,000 – ₹5,000 तक की सहायता देती हैं।
यह केवल राज्य योजनाओं पर निर्भर करता है, न कि केंद्र सरकार की स्थायी योजना है।
मजदूरों को मिलने वाले अतिरिक्त लाभ
महिला मजदूरों के लिए विशेष आर्थिक सहायता
स्कॉलरशिप और बच्चों की शिक्षा सहायता
श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ
स्वास्थ्य संबंधी सहायता
आपदा के समय आपातकाल राहत
किसे मिल सकता है ₹5000 का लाभ?
हर महीने ₹5000 तो नहीं मिलता, लेकिन नीचे बताई स्थितियों में सरकार 1000–5000 रुपये तक दे सकती है: बाढ़/सूखा/आपदा महामारी जैसी स्थिति राज्य सरकार की विशेष राहत योजनाएंयह लाभ राज्य के हिसाब से बदलता है और स्थायी नहीं है।
E Shram Card Eligibility (पात्रता)
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए इन शर्तों का होना जरूरी है:
उम्र 16 से 59 वर्ष
असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए
EPFO/ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए
सरकारी नौकरी में न हों
E Shram Card Registration के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
बैंक खाता पासबुक
मोबाइल नंबर (Aadhaar से लिंक)
पासपोर्ट साइज फोटो
E Shram Card कैसे बनाएं? (Online Registration Process)
ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान है:
E-Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
(eshram.gov.in)
“Register on E-Shram” पर क्लिक करें
आधार लिंक मोबाइल नंबर डालें
OTP वेरिफिकेशन करें
अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें
बैंक डिटेल्स जोड़ें
श्रमिक श्रेणी चुनें
फॉर्म सबमिट करें
आपका ई-श्रम कार्ड तुरंत जनरेट हो जाएगा
इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं